diwali horizontal

धरना स्थल पर आयोजित भण्डारे का डीएम ने किया शुभारम्भ

0 142

बहराइच : उत्तर प्रदेश होमगार्ड अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोशिएशन की जिला इकाई बहराइच के तत्वाधान में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित धरना स्थल में अखण्ड रामायण पाठ की समाप्ति के बाद विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार व पूजा अर्चना के उपरान्त भगवान राम के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात प्रसाद ग्रहण कर भण्डारे का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर होमगार्ड एसोशिएशन के पदाधिकारीगण व श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.