diwali horizontal

भारत और जिम्बाब्वे आज तीसरे टी20 में आमने-सामने होंगे|

भारत और जिम्बाब्वे आज तीसरे टी20 में आमने-सामने होंगे

0 158

BCCI : भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है। पहले मैच में जिम्बाब्वे ने टीम इंडिया को 13 रन से शिकस्त दी थी और फिर दूसरे टी-20 में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे 100 रन को हराकर हिसाब बराबर कर लिया। 10 जुलाई यानी आज दोनों टीमों के बीच तीसरा टी-20 खेला जाएगा।

टी-20 वर्ल्ड कप टीम के 3 खिलाड़ी टीम इंडिया से जुड़े
BCCI ने पहले 2 टी-20 के लिए साई सुदर्शन, हर्षित राणा और जितेश शर्मा को रीप्लेसमेंट के तौर पर भेजा था, लेकिन इन तीनों में सिर्फ साई सुदर्शन को दूसरे टी-20 में मौका मिला था। अब वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन के बाद शिवम दुबे, संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल टीम के साथ जुड़ गए हैं। साथ ही उनके रीप्लेसमेंट साई सुदर्शन, हर्षित और जितेश भी टीम में शामिल हैं। ऐसे में कप्तान शुभमन गिल और कोच वीवीएस लक्ष्मण के लिए प्लेइंग इलेवन सिलेक्ट करना आसान नहीं होने वाला है।

मैच डिटेल्स
इंडिया Vs जिम्बाब्वे, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
तारीख-10 जुलाई
टॉस- 4:00 PM, मैच स्टार्ट- 4:30 PM

पिछले 5 मैच

Leave A Reply

Your email address will not be published.