diwali horizontal

असम में समाजवादी पार्टी का शानदार प्रदर्शन, आठ वार्ड सदस्य की सीटों पर कब्जा, कई जगहों पर बनी भाजपा गठबंधन की टक्कर

0 111

असम में समाजवादी पार्टी का शानदार प्रदर्शन, आठ वार्ड सदस्य की सीटों पर कब्जा, कई जगहों पर बनी भाजपा गठबंधन की टक्कर

गुवाहाटी/लखनऊ: असम में हुए हालिया स्थानीय निकाय चुनावों में समाजवादी पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए आठ वार्ड सदस्य सीटों पर जीत हासिल की है। इसके साथ ही पार्टी दो जिला परिषद सीटों और आठ आंशिक पंचायत सीटों पर मामूली अंतर से भाजपा और असम गण परिषद (AGP) के गठबंधन को कड़ी टक्कर देते हुए दूसरे स्थान पर रही।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रो. भुवन जोशी ने इस सफलता को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के PDA (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) विजन और सांसद डिंपल यादव द्वारा असम के प्रति दिखाए गए विशेष स्नेह का प्रतिफल बताया है। उन्होंने कहा कि असम की जनता अब समाजवादी पार्टी को एक मजबूत और ईमानदार राजनीतिक विकल्प के रूप में देखने लगी है। उन्होंने पार्टी को दिए गए समर्थन के लिए असमवासियों का आभार भी जताया।असम प्रदेश समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ब्रोजन कुमार हैंडिक ने भी अखिलेश यादव और डिंपल यादव का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन और स्थानीय कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही नतीजा है कि आज समाजवादी पार्टी राज्य में मजबूती से उभर रही है। उन्होंने कहा कि यह जीत असम में सामाजिक न्याय और समानता की राजनीति की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है।समाजवादी पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह असम में अपने संगठन को और मजबूत करेगी और आगामी चुनावों में और बेहतर परिणाम लाने के लिए जनता से सीधे संवाद और जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज़ करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.